ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अतिक्रमण के नोटिस को लेकर व्यापारियों ने किया लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का घेराव,जमकर हुई बहस

हल्द्वानी। लोक निर्माण विभाग द्वारा नैनीताल रोड पर व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने की नोटिस गले की फास बन गई है।

अतिक्रमण के नोटिस से बौखलाए व्यापारियों ने आज हल्द्वानी लोक निर्माण विभाग कार्यालय पहुंचे। अधिशासी अभियंता का जमकर घेराव किया।

इस दौरान अधिशासी अभियंता से व्यापारियों की जमकर नोकझोंक भी हुई। लोक निर्माण विभाग द्वारा 900 दुकानों को नोटिस देने के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है

जिसके बाद आज व्यापारियों ने व्यापार मंडल के साथ मिलकर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का घेराव किया।इस दौरान व्यापारियों की अधिशासी अभियंता से तीखी नोंकझोंक और बहस भी हुई।

व्यापारियों ने कहा कि लंबे समय से यहां पर उनकी दुकानें हैं। अब लोक निर्माण विभाग द्वारा उन्हें बेवजह नोटिस देकर परेशान किया जा रहा है।

व्यापारियों का कहना है कि उनके अपने जमीन का कागजात के साथ-साथ दुकानों के बनने के नक्शे पास भी हैं लेकिन व्यापारियों का कहना है कि उनके अपने जमीन का कागजात के साथ-साथ दुकानों के बनने के नक्शे पास भी हैं लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं

इसके बाद से व्यापारी दहशत में है। वही व्यापारियों का कहना है कि उनके अपने जमीन का कागजात के साथ-साथ दुकानों के बनने के नक्शे पास भी हैं लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं इसके बाद से व्यापारी दहशत में है।

वही पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने व्यापारियों की बात सुनने के बाद सभी नोटिस को रद्द कर दिया है उनका कहना है कि पुराने डॉक्यूमेंट देखने के बाद ही अब आगे की कार्यवाही की जाएगी। जिसके बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : 79 साल का इंतजार खत्म होने की उम्मीद: फगुनियाखेत सड़क प्रस्ताव वन विभाग से आगे बढ़ा, जल्द मिल सकती है NOC
error: Content is protected !!