ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। कालाढूगी घटगढ़ में बस दुर्घटना से हुये घायलों का हाल जानने के लिए बुधवार को केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भटट ने सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुचकर मरीजों का हाल जाना।

 मरीजो के परिजनों से मुलाकात कर कहा कि सरकार हर सम्भव मदद के लिए तैयार है। उन्होंने गम्भीर रूप से घायलों यात्रियों के बारे में चिकित्साधिकारी से जानकारी ली तथा कहा कि मरीजों को हर सम्भव उपचार देने के निर्देश दिये।

वर्तमान में चिकित्सालय में बस दुर्घटना के 4 मरीज उपचार हेतु भर्ती हैं। उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

  इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, नवीन भटट, विनीत अग्रवाल,प्रताप रैक्वाल, मुकेश बोरा, शिवदत्त सुयाल,मुकेश बेलवाल, लक्ष्मण खाती के साथ ही सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह, प्राचार्य डा0 अरूण जोशी के साथ ही चिकित्सक उपस्थित थे।

 

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में SIR अभियान को लेकर भ्रम दूर करें मतदाता, नोटिस मिलने पर घबराने की जरूरत नहीं: एडीएम विवेक राय
error: Content is protected !!