हल्द्वानी। रेड अलर्ट के बाद कल जिले में सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल रहेंगे बंद,डीएम वंदना सिंह ने जारी किया आदेश…

नैनीताल जिले में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए कल 5 जुलाई को स्कूलों में छुट्टी

नैनीताल जिलाधिकारी, वंदना सिंह ने कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूलों में छुट्टी के जारी किए आदेश

भारी बरसात को देखते हुए सभी अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश

मौसम विभाग ने जारी किया है नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट।

भारत मौसम विभाग, देहरादून से आज दिनांक 04 जुलाई, 2024 को अपरान्ह 02:00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनॉक 05.07.2024 एवं दिनांक 06.07.2024 को जनपद नैनीताल में कुछ जगह पर बहुत वर्षा होने के साथ कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर (रेड एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गई हैं, साथ ही वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा हो रही है।

जिसके फलस्वरूप नदियों / नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 05.07.2024 (शुक्रवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी / एलर्ट को देखते हुए दिनांक 05.07.2024 (शुक्रवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र शैक्षणिक कार्यों हेतु बंद रहेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में चौथी बार होगा महोत्सव-2026, लोक संस्कृति को मिलेगा मंच, प्रीतम भरतवाण और मैथिली ठाकुर करेंगी शिरकत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.