ब्रेकिंग न्यूज़
थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोधगुरु पूर्णिमा पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बाबा नीम करौली महाराज का लिया आशीर्वाद, संकट मोचन मंदिर में पूजा-अर्चना व भंडारे में श्रद्धालुओं को बांटा प्रसादकाठगोदाम-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की मांग तेज, सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड  में जहां भारी बारिश का सिलसिला जारी है और नदियां उफान पर हैं, वहीं आज रात करीब 9 बजे राज्य के चमोली में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप से किसी नुकसान की सूचना नहीं है।

राज्य में बारिश का क्रम जारी है. नदियों में बाढ़  आ गई है। एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं. राज्य में कई जिलों में 10 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है. इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है. रविवार को एसडीआरएफ की टीमों ने 69 लोगों को रेसक्यू किया।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि रविवार को उत्तराखंड के चमोली में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया।

चमोली में रात 09:09 बजे आए भूकंप का केंद्र पांच किलोमीटर की गहराई पर स्थित था. इससे अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उत्तराखंड के मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश होने की संभावना है।

देहरादून, उधम सिंह नगर, पौड़ी,चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और चंपावत में भारी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें :  युवक की धारदार हथियार से हत्या, रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला लहूलुहान शव

You missed

error: Content is protected !!