ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रामनगर। इस्कॉन रामनगर द्वारा हर रविवार की भांति संडे फीस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस्कॉन रामनगर प्रमुख श्री मधुहा हरी दास ब्रह्मचारी जी द्वारा कर्म-काण्ड, कर्म योग, ज्ञान योग, अष्टांग योग और सर्वश्रेष्ठ भक्ति योग के बारे में बताया गया और सभी शास्त्रों का सार हरे कृष्णा महामंत्र जप करने व अवांछित इच्छा पर नियंत्रण रखने और भक्ति योग में कैसे आगे बढ़े उस पर चर्चा की गई।

हरिनाम संकीर्तन महाआरती भोजन महाप्रसाद का आयोजन भी इस्कॉन रामनगर द्वारा किया गया जिसमें कई गणमान्य भुवन डंगवाल,डांस दीवाने के फाइनलिस्ट मास्टर सौमांश डंगवाल को श्री मधुहा हरी दास जी द्वारा फूलो की माला पहनाकर श्रीमद्भगवद्गीता उपहार में दी गई।

उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई और आशीर्वाद दिया, इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार मोहदय चंद्रसेन कश्यप जी ने इस्कॉन रामनगर की काफी प्रशंसा की और बच्चो को भक्ति की तरफ अग्रसर देखकर काफी आनंदित हुए कई माताओं बहनों ने कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में शामिल आशीष वर्मा,सौरभ प्रभु, शौर्य गर्ग,मदन प्रभु,पियूष प्रभु,कुणाल प्रभु,सोनिया सत्यावली माता जी,तृप्ति वर्मा,तृषा,तान्या,सपना माता जी,यशिका माता जी अनन्या देवल माता जी अन्य काफी भक्त लोग शामिल हुए।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: पहाड़ों में बारिश के आसार, मैदानों में तेज धूप से बढ़ी गर्मी

You missed

error: Content is protected !!