ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सांसद अजय भट्ट बोले— राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदानकर्तव्य निभाते हुए फायरमैन जगजीत सिंह का निधन,एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने परिजनों को बंधाया ढांढस, पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिभीमताल विधानसभा को मिली 3.49 करोड़ की सड़क सौगात, खेरोला-खड़की मोटर मार्ग निर्माण और लुगड़-पातीजाला मार्ग का होगा डामरीकरण: मंत्री राम सिंह कैड़ानगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की कार्यकारिणी बैठक में आय बढ़ाने पर जोर, दुकानों के नामांतरण प्रस्तावों को मिली मंजूरी2027 चुनाव में ‘लुटेरों और भगोड़ों’ से सावधान रहे जनता: हरीश पनेरु
खबर शेयर करे -

टांडा-सुरंग मोटर मार्ग मिलान हेतु ग्रामीणों के शिष्टमंडल ने विधायक राम सिंह कैड़ा को सौंपा ज्ञापन

हल्द्वानी। मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा मदन परगाँई के नेतृत्व में दो ग्रामसभाओं टांडा एवं सुरंग के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्मित सड़क खनस्यूं- टांडा का मिलान पहरियाधार – सुरंग में करने हेतु ज्ञापन दिया।

15 वर्ष पूर्व में ओखलकांडा से सुरंग की तरफ़ मोटर मार्ग का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से हो चुका है तथा खनस्यूं से टांडा की ओर भी मोटर मार्ग का निर्माण केन्द्र की इसी योजना से हो चुका है।

4 किमी सड़क के अभाव में ग्रामसभा सुरंग के ग्रामीण 30 किमी का अतिरिक्त सफ़र तय कर बायाँ ओखलकांडा खनस्यूं जाने को विवश हैं ।

वरन 10 किमी० में ग्रामसभा सुरंग के ग्रामीण खनस्यूं पहुँच सकते हैं। इन दो ग्राम सभाओं का मिलान सड़क के माध्यम से होने से क्षेत्र की दर्जनों ग्रामसभाओं के ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो पाएगा।

खनस्यूं – टांडा रोड का मिलान पहरियाधार- सुरंग करने हेतु विधायक राम सिंह कैड़ा ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण भवाली को प्रथम चरण का आंगणन तैयार कर अविलम्ब शासन को प्रेषित करने हेतु निर्देश दिए।

ज्ञापन देने वालों में मंडल अध्यक्ष मदन परगाँई, मंडल उपाध्यक्ष नंदन खनवाल, करन बोहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरंग-सुई नरेश खनवाल सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की कार्यकारिणी बैठक में आय बढ़ाने पर जोर, दुकानों के नामांतरण प्रस्तावों को मिली मंजूरी

You missed

error: Content is protected !!