नए आपराधिक कानूनों के संबंध में नैनीताल पुलिस की जागरूकता पाठशाला है जारी

एसपी सिटी ने वासुदेव कॉलेज ऑफ़ लॉ में जाकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

हल्द्वानी। नये आपराधिक कानूनों के तहत अभियोग पंजीकरण तथा न्यायिक प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। जिस क्रम में  प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा जनता को इन नये कानूनों के प्रति जागरूक करने के लिये समस्त पुलिस अधिकारी एवम थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।पुलिस ने लॉ कालेज में छात्र-छात्राओं को दी नए आपराधिक कानून की जानकारी

प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी, सहायक अभियोजन अधिकारी हल्द्वानी  आशीष गुप्ता, थानाध्यक्ष मुखानी  पंकज जोशी, चौकी इंचार्ज आम्रपाली हरजीत सिंह द्वारा वासुदेव कॉलेज ऑफ लॉ मुखानी में कॉलेज के स्टाफ को
नये आपराधिक कानूनों की विशेषताओं/ भूमिका के बारे मे अवगत कराया गया।पुलिस ने लॉ कालेज में छात्र-छात्राओं को दी नए आपराधिक कानून की जानकारी
जागरूकता कार्यक्रम में संस्था के चेयरमैन डॉ० चन्द्रशेखर जोशी, निदेशक गौरव जोशी की उपस्थिति में समस्त स्टाफ को नये कानूनों में बच्चों और महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों में हुए परिवर्तन/ सजा तथा बड़े अपराधों में सजा के प्रावधानों, जीरो एफआईआर/ई-एफआईआर की प्रक्रिया के बारे विस्तार से बताया गया।पुलिस ने लॉ कालेज में छात्र-छात्राओं को दी नए आपराधिक कानून की जानकारी

चैन स्नैचिंग, हिट एण्ड रन मॉबलिंचिग (भीड़ हिंसा), संगठित अपराधों पर कार्यवाही / सजा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।पुलिस ने लॉ कालेज में छात्र-छात्राओं को दी नए आपराधिक कानून की जानकारी

इस अवसर पर वासुदेव कॉलेज ऑफ लॉ के सहायक प्रवक्ता डॉ० माधवी जोशी, डॉ० गौरव गुप्ता, राजीव कुमार दूबे, जर्नादन सिंह, समर माजिद, स्वाति जोशी, कपिल नैनवाल, हेमा दरम्वाल, कपिल जोशी, खीमराज सहित कॉलेज के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहें।पुलिस ने लॉ कालेज में छात्र-छात्राओं को दी नए आपराधिक कानून की जानकारीपुलिस ने लॉ कालेज में छात्र-छात्राओं को दी नए आपराधिक कानून की जानकारी

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा में मोबाइल को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, कुछ देर बाद पेड़ से लटकी मिली महिला

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.