ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद  सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई के नेतृत्व में विभिन्न विभागों की टीमों ने कोचिंग सेंटरों का किया औचक निरीक्षण

रिपोर्ट – नरेश सिंह बिष्ट 

 हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद आज सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई के नेतृत्व में नगर निगम,फायर डिपार्टमेंट, विकास प्राधिकरण,शिक्षा विभाग और पुलिस द्वारा शहर भर के कई कोचिंग सेंटर में औचक निरीक्षण किया गया।

कुछ कोचिंग सेंटर बेसमेंट में संचालित होते हुए पाए गए जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने कोचिंग सेंटर के संचालक के प्रति अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद पूरे राज्य भर के कोचिंग सेंटरो के औचक निरीक्षण और चेकिंग किए जा रहे हैं।

ऐसे में डीएम नैनीताल के निर्देश पर एक कमेटी बनाई गई है जिसपर कार्यवाही की गई है।

शहर भर के तमाम ऐसे कोचिंग सेंटर या शिक्षण संस्थान जो बेसमेंट में चल रहे हैं उनमें मनको को पूरा किया जा रहा है या नहीं इसको देखा जा रहा है।

ऐसे में आज नवाबी रोड महिला डिग्री कॉलेज के पास एक बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर कई सारी गड़बड़ियां पाई गई।

जिसमें कोचिंग सेंटर के संचालक को तत्काल सारी गड़बड़ियों को ठीक करने के निर्देश दिए हैं।

उसके बाद ही कोचिंग सेंटर का संचालन करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें :  बेटी बनी पिता की कातिल! मंगलसूत्र-झुमके बेचकर रची हत्या की साजिश, पति संग गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!