ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयनमैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन ने मारी बाजी, फाइनल में आयकर विभाग को दी शिकस्तइंदौर में घी पर रोक के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, दूध-डेयरी उत्पादों में मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान, खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों से लिए सैंपल
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड के व्यापारियों का चिंतन और उनके समस्याओं का निदान सर्वोपरि 

लाखन निगलटिया बने अखिल एकता उधोग व्यापार मंडल   के प्रदेश महामंत्री 

 कल्पना बोरा बनी अखिल एकता उधोग व्यापार मंडल  की प्रदेश प्रभारी 

भास्कर पेटशाली बने अखिल एकता उधोग व्यापार मंडल के कुमाऊं मंडल महामंत्री 

रिपोर्टर -नरेश सिंह बिष्ट 

हल्द्वानी। बालाजी होटल में प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते अखिल एकता उधोग व्यापार मंडल प्रदेश पदाधिकारियों कुमाऊं मंडल पदाधिकारियों व जिला पदाधिकारियों व मंडल पदाधिकारियों के नवनियुक्त जिम्मेदारी को दिया गया ।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा जी ने कहा की लगातार प्रदेश व कुमाऊं व मंडल में लगातार व्यापारी भाई अखिल एकता उधोग व्यापार मंडल के कार्यों से प्रभावित होकर संगठन में जुड़ रहे हैं संगठन उत्तराखंड में लगातार गठन का कार्यक्रम चल रहा है, व्यापारी हितों को ध्यान में रखते हुए संगठन में समाजिक क्षेत्रों में जुड़े सक्रिय चेहरों जिम्मेदारी दी जा रही है।

कुमाऊं मंडल प्रभारी भुवन भट्ट ने कहा की व्यापारियों के परेशानियों के समाधान और व्यापारियों के मूलभूत जरूरतों उनके छोटी छोटी परेशानियों के लिए व्यापार मंडल उनके कंधों से कंधा मिलाकर काम करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

नये दायत्व में प्रदेश के महामंत्री पद का दायित्व मिलने पर व्यापारी का सम्बोधन करते हुए लाखन निकलटिया जी ने कहा की हमको व्यापारी भाईयो की समस्याओं के लिए गहराइयों से चिंतन आवश्यकता है । उन्होंने कहा की बहुत शीघ्र संगठन का विस्तार किया जाएगा।

प्रदेश के नये दायित्व में प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड श्रीमती कल्पना बौरा ने कहा की व्यापार में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो महिलाओं आज हर क्षेत्र में आगे है महिलाओं को व्यापार संगठन का जो मुझे दायित्व मिला है प्रदेश में महिलाओं के लिए हर परेशानी में अखिल एकता उधोग व्यापार मंडल महिलाओं के साथ खड़ा रहेगा।

पिथौरागढ़ से नव दायित्व कुमाऊं मंडल महामंत्री के दायत्व में जुड़े भास्कर पेटशाली जी कहा की वंचित व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जायेगा, उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों के व्यापारियों परेशानी का समाधान और उत्तराखंड सभी व्यापारी एक मंच पर आकर आपस में एक-दूसरे को सहयोग प्रदान करेंगे।

कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नवीन दायित्वो धारियों को मनोनीत किया,
लाखन निकलटिया प्रदेश महामंत्री, कल्पना बौरा प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह खनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र मेहरा,भास्कर पेटशाली कुमाऊं मंडल महामंत्री, कुमाऊं संगठन मंत्री सूरज प्रकाश लाम्बा, जिला उपाध्यक्ष प्रताप जोशी , जिला सचिव संजय सिंह शाही,
उपाध्यक्ष सुनील जोशी, मीडिया प्रभारी मुखानी मंडल विरेन्द्र मेहरा, कार्यकारिणी सदस्य मंडल मुखानी शंकर सिंह भंडारी, कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र सिंह बिष्ट, कार्यकारिणी सदस्य मंडल मुखानी राजू जोशी, मंडल कार्यकारिणी सदस्य धीरज जोशी,
कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रदेश सचिव संजय त्यागी, नगर अध्यक्ष डिंपल पाण्डे,मुखानी मंडल अध्यक्ष दिगंबर भोजक, उपाध्यक्ष चंदन बिष्ट,महामंत्री बालम जोशी, सचिव कैलाश बिष्ट, मंडल मुखानी युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित कर्मयाल , युवा महामंत्री हिमांशु जोशी आदि लोग मौजूद रहे मंच संचालन किया कुमाऊं मंडल अध्यक्ष भुवन भट्ट ने किया।
कार्यक्रम में माल्यार्पण व मिष्ठान वितरण हुआ व्यापारियों को नये संगठन से अखिल एकता उधोग व्यापार मंडल में आस बड़ी।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने पेयजल व शहरी विकास परियोजनाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य पूरे करने के दिए निर्देश

You missed

error: Content is protected !!