हल्द्वानी। बीएलएम एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम के तहत प्री प्राईमरी वर्ग के नन्हें मुन्ने बच्चों ने ने मिलकर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत थीम पर आयोजित फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। बच्चों ने देश भक्ति से ओत प्रोत कई प्रस्तुतियां दीं ।

कक्षा यू के जी की छात्रा कृष्णा कुमारी ने मोहक नृत्य से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में नर्सरी से भूमि, अपर्णा और मानस, एलकेजी से गौरवी, ऋषभ और विधि, यूकेजी से कृष्णा , निधि, गौरांश और मिहिका क्रमश: प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।

प्रबंधक साकेत अग्रवाल,सौम्या अग्रवाल तथा प्रधानाचार्या डा. गायत्री कँवर ने स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं ।

छात्रों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने अध्ययन और कौशल को राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए समर्पित करें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य से की मुलाकात, नैनीताल की समस्याओं और संविदा प्राध्यापकों के मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.