कोटेश्वर महादेव मंदिर गगास मे दो दिवसीय अखंड रामायण का आयोजन

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। विकासखण्ड ताड़ीखेत के ग्राम सभा मकड़ौ पीपलटाना के गगास स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर मे दो दिवसीय अखंड रामायण का आयोजन सुधानंद महाराज के दिशानिर्देश के अनुसार किया गया।

बता दे कि सावन के महीने मे हर जगह शिवपुराण, विष्णु पुराण व अखंड रामायण के कार्यक्रम पूरे उत्तराखण्ड मे किये जा रहे है।

उसी प्रकार आज कोटेश्वर महादेव मंदिर मे दो दिन से चल रहा अखंड रामायण का हवन पूजन, दिव्य आरती के बाद भंडारे के साथ समापन हो गया है। जिसमे यजमान के रुप मे श्रीमती एंव श्री जगत सिह रावत व श्रीमती एंव श्री करम सिंह रावत मौजूद रहे।

इस अवसर पर चेतराम पंडित, चन्द्र शेखर पाण्डेय, मुकेश पाण्डेय, हरीश पाण्डेय, संजय पाण्डेय, पूरन चन्द्र पाण्डेय, दामोदर चन्द्र पाण्डेय, पूरन सिंह रावत, हरीश सिंह रावत, राम सिंह रावत, नन्दन सिंह रावत, केशर सिंह रावत, राम सिंह अधिकारी सहित सभी ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड की IPS तृप्ति भट्ट को बड़ी जिम्मेदारी, CBI में बनीं पुलिस अधीक्षक; 16 सरकारी नौकरियों के अवसर ठुकराकर बनी थीं IPS

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.