राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरंग ओखलकांडा में 78 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूम धाम से मनाया गया 

देश को आज़ादी दिलाने वाले अमर शहीदों को नमन किया गया। 

ओखलकांडा। विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीत एवं अमर शहीदों की कुरबानियों पर भाषण प्रस्तुत किए साथ ही कक्षा 10 के छात्र दीपक बोहरा ने अपने भाषणों में भारत से आतंकवाद व भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने हेतु प्रयास करने होंगे।ओखलकांडा : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरंग में 78 वाँ स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया

पंक्तियाँ अपने भाषणों में प्रस्तुत की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र रहे युवा कवि संजय परगाँई को साहित्य के क्षेत्र में अनेकों उपलब्धियाँ हांसिल करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन करने हेतु सम्मानित किया गया।ओखलकांडा : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरंग में 78 वाँ स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया

युवा कवि संजय परगाँई की कविताओं ने समा ही बाँध दिया। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाचार्य हरीश चंद्र जोशी, पी०टी०ए० अध्यक्ष  बालकृष्ण सिंह, एस० एम० सी० अध्यक्षा श्रीमती चंद्रकला,क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि नरेश खनवाल, विद्यालय के सभी गुरुजन एवं अभिभावक उपस्थित रहे।ओखलकांडा : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरंग में 78 वाँ स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया

विद्यालय परिवार एवं ग्रामवाशियों ने युवा कवि संजय परगाँई को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ ज्ञापित की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक श्री भास्कर पंत ने किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी पहुंचे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का बड़ा बयान, रेखा आर्य–गिरधारी लाल साहू विवाद पर साधा निशाना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.