हल्द्वानी। नियमतिकरण की मांग को लेकर सैकड़ों रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अपनी मांग उठाई।

एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर रहे रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि राज्य सरकार उनका उत्पीड़न कर रही है।

पिछले 20 सालों से कर्मचारी रोडवेज में काम कर रहे हैं, लेकिन कोर्ट के आदेशों के बाद भी उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है जो कि उनके साथ अन्याय है।

कर्मचारियों ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर आगामी 3 सितंबर को कर्मचारी प्रदेश व्यापी हड़ताल पर जाएंगे और उसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को मिलेगी गति, 1 नवंबर की दिल्ली महारैली में शामिल होंगे उत्तराखंड के कांग्रेसजन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.