कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर की विरोध में नैनीताल में छात्र छात्रों ने निकली रैली

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। कोलकाता में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर के विरोध में आज कॉलेज के छात्र छात्राओं ने नैनीताल में रैली निकालकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। नैनीताल : कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर की विरोध में छात्र छात्रों ने निकाली रैली

विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने रैली के दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर फांसी की सजा देने की मांग करते हुए देशभर के हॉस्पिटलों में कार्यरत डॉक्टरों और स्टाफ की सुरक्षा के लिये ठोस कदम उठाने की मांग की।

विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि घटना को किसी एक व्यक्ति ने अंजाम नहीं दिया, बल्कि इसमें कई लोग शामिल थे। जिस तरह से उसकी हत्या की गई, उसका वर्णन करने के लिए शब्द नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि यह मानवता के खिलाफ किया गया अपराध है। उन्होने केंद्र सरकार सें मांग की है कि दोषियों को तत्काल सजा दी जाए, और महिला सुरक्षा को लेकर बनाये गए कानून को और मजबूत किया जाए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अखिलेश यादव के बयान पर भड़की पहाड़ी आर्मी, आज बुद्ध पार्क में किया पुतला दहन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.