हल्द्वानी। उत्तराखंड में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर रक्षाबंधन के दिन आज हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन उपवास रखा, नेता प्रतिपक्षों यशपाल आर्य और कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर पार्क में मौन उपवास रखा।हल्द्वानी : बढ़ते महिला अपराधों को लेकर रक्षाबंधन पर कांग्रेस का मौन उपवास

जिसमें सबसे पहले नेता प्रतिपक्ष लेखपाल आर्य और विधायक सुमित हृदयेश ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया उसके बाद वह उपवास पर बैठे।

उपवास के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के अंदर महिलाओं के साथ लगातार अत्याचार बढ़ रहे है।

राजधानी देहरादून में ही बेटियां सुरक्षित नहीं है जिस तरह से आईएसबीटी के पास नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना हुई है उससे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो गयी है प्रदेश का कोई ऐसा जनपद नहीं है जहां रोजाना महिलाओं के साथ रेप और अत्याचार जैसी घटनाएं ना हो रही हो।

गैरसेंण में होने वाले विधानसभा सत्र में कांग्रेस पार्टी प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सदन में आवाज उठाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.