नैनीताल के मुक्तेश्वर मोटर मार्ग बड़े-बड़े गड्ढे होने से लोग परेशान 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

भीमताल। सरकार ने गड्डा मुक्त करने के आदेश दिए हैं और अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है,नैनीताल का मुक्तेश्वर 13 जिले 13 डेस्टिनेशन में सुमार जरूर है लेकिन यहां सड़कों की हालत ज्यादा खराब है।मुक्तेश्वर मोटर मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर लोग

जबकि पूरे देश से यहां टूरिस्ट पहुंचते हैं। सड़कों की हालत आप देख सकते हैं कैसे 1 साल से सड़क में गड्ढे बने हैं, लेकिन मजाल है।

कोई इनकी सुध ले, इससे भी बड़ी बात ये है कि 2 बार मुख्यमंत्री और एक बार राज्यपाल इस सड़क से गये हैं और लगातार वीआईपी मूवमेंट यहां जारी रहता है।

हालात ये है कि इस सड़क में गड्ढे या फिर गड्ढों में सड़क समझ से परे है। सिर्फ सरगाखेत से मुक्तेश्वर की ये हालात नहीं है बल्कि मुक्तेश्वत धानाचूली को जोड़ने वाली सभी सड़कों का कमवेश यही हाल है।

अब इस सड़कों की इस हालत से स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी परेशान तो हैं ही और बड़े हादसे को भी दावत ये सड़कें दे रही हैं।

आपको बतादें की नैनीताल का मुक्तेश्वर टॉप पर्यटन स्थलों में शामिल है और कौशानी रानीखेत से ज्यादा पर्यटक यहां पहुंचते हैं।

साल भर पर्यटक यहां की सुंदरता देखने आते हैं, लेकिन खराब सड़कों की हालत पर्यटकों के सफर पर ग्रहण लगा रहे हैं।

हालांकि जिला प्रशासन जल्द सड़क ठीक करने की बात अब कर रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध निदेशक बने प्रो. मनोज कुमार आर्या, कूटा ने शॉल और तिमूर का पौधा भेंट कर किया सम्मानित
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.