देहरादून।  युवाओं के लिए बड़ी खबर आ रही है जहाँ उत्तराखंड में धामी सरकार एक के बाद एक लगातार भरतीयों का पिटारा खोल रही है एक बार फिर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विभिन्न विभागों के 229 पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समाज कल्याण विभाग में, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अधीनस्थ अधिष्ठान अंतर्गत विभाग में, उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड तथा पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन आफ उत्तराखंड लिमिटेड में, उत्तराखंड सूचना आयोग में, पंतनगर विश्वविद्यालय में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के पदों पर और युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग में विभिन्न विभागों 229 रिक्त पदों पर आवेदन मांगे हैं बेरोजगार युवा इस मौके का फायदा उठा सकते हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी हत्याकांड: पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ के आवास पर CBI की छापेमारी, पूछताछ तेज
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.