ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

SSP NAINITAL के कड़े निर्देश में 24 घंटे के भीतर मुखानी पुलिस ने किया चोरी के राज का पर्दाफाश

अज्ञात चोरों ने सोना चांदी और नकदी पर किया था हाथ साफ

चोरी के माल संग 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। दिनांक 24/08/24 को वादिनी हरप्यारी निवासी लोहारिया साल तल्ला मुखानी हल्द्वानी जिला नैनीताल द्वारा अज्ञात चोरों द्वारा उसके घर से एक तोले का मंगलसूत्र, 20 तोला चांदी के पाजेब,कमरबंद, कड़ा व नगदी चोरी करने के संबंध में दी गई शिकायत/ तहरीर के आधार पर Fir no.151/24 धारा 305(A)Bns का अभियोग बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

जिसकी विवेचना उप निरीक्षक मनोज अधिकारी के सुपुर्द की गयी।

प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा *घटना के शीघ्र अनावरण किये जाने हेतु पुलिस टीम गठन के दिए निर्देश दिए गए।

    प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी  नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी श्री पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज कंगाल ने एवं अन्य जांच पड़ताल के उपरांत आज चोरी में संलिप्त 03 युवकों को स्टील फैक्ट्री कमलवागांजा के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त 

1- महेश कश्यप पुत्र सुरेंद्र कश्यप निवासी ऊंचापुल हरी नगर थाना मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 24 वर्ष 

2- चंचल सक्सेना पुत्र बाबू सक्सेना निवासी कुसुमखेड़ा बालाजी बैंकट हॉल थाना मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 30 वर्ष 

3- राकेश आर्य पुत्र स्वर्गीय गोपाल राम निवासी नारायण नगर विक्टोरिया नंबर 1 थाना मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 36 वर्ष

उक्त तीनों आरोपी मजदूरी का काम करते हैं। 

बरामदगी-

1- पांच पीली धातु के पेंडल

2- एक चांदी का कड़ा एवम नगदी

पुलिस टीम-

1- उप निरीक्षक मनोज अधिकारी

2- कांस्टेबल धीरज सिंह सुगड़ा 

3- रि0 का0 किशन सिंह राणा

4- रि0का0 अभिनेश

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोष

You missed

error: Content is protected !!