ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

नैनीताल। नंदा देवी महाेत्सव अब संस्कृति विभाग द्वारा ए श्रेणी के मेलों की सूची में सम्मिलित कर लिया गया है। संस्कृति विभाग की निदेशक बीना भट्ट ने यह जानकारी दी।

निदेशक भट्ट ने बताया कि संस्कृति विभाग उत्तराखंड द्वारा घोषित राजकीय मेलों में संस्कृति विभाग की ओर से दो प्रकार से सहभागिता की जाती है। पहला, जिला प्रशासन या मेला समिति की मांग पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए विभाग में सूचीबद्ध सांस्कृतिक दलों को अनुबंधित कर भेजा जाता है।

दूसरा, जिला प्रशासन या मेला समिति द्वारा मेले के आयोजन के लिए आर्थिक सहायता की मांग किये जाने पर मानक मद में उपलब्ध धनराशि के अंतर्गत जिलाधिकारी के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

उल्लेखनीय है कि नंदा देवी महोत्सव के लिए पूर्व से ही जिला प्रशासन द्वारा आयोजन एवं आयोजन स्थल पर बिजली एवं साफ-सफाई सहित सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

महोत्सव की आयोजक संस्था श्री राम सेवक सभा के महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि पूर्व में भी तत्कालीन संस्कृति विभाग के काबीना मंत्री स्वर्गीय प्रकाश पंत ने नंदा देवी महोत्सव को ए श्रेणी का मेला घोषित किया था।

अब इसे औपचारिक तौर पर महोत्सव को ए श्रेणी का मेला घोषित करना हर्ष का विषय है।

यह भी पढ़ें :  पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने पीया कीटनाशक, उपचार के दौरान मौत

You missed

error: Content is protected !!