ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों के खिलाफ आज हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं

रिपोर्टर – नरेश सिंह बिष्ट 

हल्द्वानी। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों के खिलाफ आज हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला दहन किया।

तिकोनिया चौराहे से एसडीएम कोर्ट तक सड़क पर उतरकर रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं के लगातार महिला अपराधों के मामलों में नाम सामने आने पर कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रदर्शन करते हुए बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कही भाजपा के मंडल अध्यक्ष महिला अपराधों में संलिप्त हैं तो कहीं बड़े नेता और कार्यकर्ता नाबालिग बच्चियों से बलात्कार कर रहे है।

ऐसे में यह सरकार कैसे महिलाओं को न्याय दिला पाएगी यह कह पाना मुश्किल है उन्होंने कहा कि जिस तरह महिला अपराधों में भाजपा के लोगों के नाम सामने आ रहे हैं।

उससे यह स्पष्ट है कि उन पीड़ितों को न्याय नहीं मिलेगा इसलिए आने वाले समय में जनता इसका करारा जवाब देगी, कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि महिलाओं का उत्पीड़न करने वाले बलात्कारियों को फांसी की सजा दी जाए।

यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर में मिशन ग्रीन के तहत हुआ पौधारोपण, प्रो. प्रीति चतुर्वेदी का सम्मान

You missed

error: Content is protected !!