एसएसपी  बोले महिलाएं सुरक्षित महसूस करें ये हम सब की जिम्मेदारी

अराजकता बिलकुल भी बर्दास्त नहीं की जाएगी, माहौल खराब करने वालों पर करें कड़ी कार्यवाही

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा कोतवाली हल्द्वानी के सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन कर अपराधों की समीक्षा की गई।मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी प्रहलाद मीणा ने की अपराधों की समीक्षा, अधिनस्थों को दिए कड़े निर्देश
गोष्ठी के दौरान सर्वप्रथम अधिकारियों/ कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर समस्याओं से रूबरू होकर समस्याओं का निराकरण किया गया।मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी प्रहलाद मीणा ने की अपराधों की समीक्षा, अधिनस्थों को दिए कड़े निर्देश

गोष्ठी के दौरान विगत माह के अपराधों की समीक्षा की गई और माह में घटित अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए निम्न निर्देश दिए गए।मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी प्रहलाद मीणा ने की अपराधों की समीक्षा, अधिनस्थों को दिए कड़े निर्देश

➡️ सर्वप्रथम सभी सर्किल प्रभारियों को अपने सर्किल के थाना/चौकियों की नियमित चैकिंग करने के निर्देश दिए गए,

➡️ सभी विवेचकों को लंबित विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने, वारंट आदि समय से तामील करने के निर्देश दिए गए,

➡️ महिला संबंधित मामले का तुरंत संज्ञान न लेने पर थाना /चौकी प्रभारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

➡️ किसी भी दशा में महिलाएं महसूस करें कि वे सुरक्षित है, इस हेतु सभी अपनी जिम्मेदारी तय करें।

➡️ महिलाओं की सुरक्षा हेतु महिला कर्मियों की भी रोस्टरवार चैकिंग गश्त ड्यूटी लगाई जाय।

➡️ शहर की शांति व्यवस्था में खलल डालने व माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें,

➡️ शहर के सभी थाना तथा चौकी प्रभारी सायं 7 से 11:00 बजे तक नियमित चैकिंग करें।

➡️ स्कूल के खुलने/ छुट्टी के समय पुलिस प्रेजेंट रहे, विशेषकर महिलाओं की ड्यूटी लगाई जाए।

➡️ थाना प्रभारी अपनी चौकियों की घटनाओं के भी जिम्मेदार रहेंगे, महिला कर्मचारियों को फील्ड ड्यूटी में लगाएंगे, ड्यूटी चार्ट से अवगत कराएंगे।

➡️ सायं 7 से 11 बजे का समय संवेदनशील है, इस बीच में किसी थाना क्षेत्र के कर्मचारी अनिवार्य रूप से अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे। ऐसा न होने की दशा में कर्मचारियों को कठोर दण्ड से दंडित किया जायेगा।

➡️ सीपीयू यात्रा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें, रात्रि 10 बजे तक बिना हेलमेट ट्रिपलिंग, रेट्रो साइलेंसर काली फिल्म लगे वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करें।

➡️ प्रतिबंधित क्षेत्र में ई– रिक्शा के प्रवेश करने कर कार्यवाही करे।

➡️ रात्रि में 112 पर किसी भी महिला द्वारा मदद संबंधी कॉल पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मदद करें।

➡️ शिकायत पेटिकाओं में आने वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें।

➡️ बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे पीजी/ होस्टलो की नियमित चैकिंग करें, तथा आसपास महिला कर्मियों द्वारा नियमित गश्त की जाएगी।

गोष्ठी के दौरान  प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी, हरबंस सिंह एसपी क्राईम, नितिन लोहनी सीओ सिटी हल्द्वानी,  संगीता सीओ लालकुआं, सीओ अग्निशमन  गौरव किरार, भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल आदि मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर पलटी; एक की मौत, दो गंभीर घायल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.