स्वस्थ्य जीवन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ कर्मियों को दी भावभीनी विदाई

नैनीताल।  पुलिस में नियुक्त 4 पुलिस अधि0/कर्मियों को पुलिस विभाग में सराहनीय सेवा देकर सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में  प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा कोतवाली हल्द्वानी मीटिंग हॉल में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों का विवरण निम्नवत है।

▪️  भगवत सिंह उपनिरीक्षक अभिसूचना (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति)।
▪️  हरीश राम अपर उपनिरीक्षक अभिसूचना (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति)।
▪️  चंद्रपाल सिंह, ना0पु0 आरक्षी
(अधिवर्षता सेवानिवृत्ति)।
▪️  शांतिपाल आर्या ओ0पी0
(अधिवर्षता सेवानिवृत्ति)।
कार्यक्रम की शुरुआत  अभिनव कुमार, डीजीपी उत्तराखंड महोदय द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों हेतु दिए गए विशेष बधाई संदेश के साथ की गई।
विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों द्वारा लंबे समय की सेवा के पश्चात अपने-अपने विभागीय अनुभवों एवं महत्वपूर्ण पलों को सांझा किया गया।नैनीताल जिले से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने किया सम्मानित

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा कर्मियों को उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की गई।नैनीताल जिले से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने किया सम्मानित

एसएसपी नैनीताल ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों से कहा कि आपके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाएं अनुकरणीय हैं। आपकी सेवाओं से नैनीताल पुलिस को हमेशा महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करने में सफलता हासिल हुई है।नैनीताल जिले से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने किया सम्मानित

आपके परिवारजनों का समर्पण प्रशंसनीय है। आप अपने जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें।नैनीताल जिले से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने किया सम्मानित
एसएसपी नैनीताल द्वारा सेवानिवृत हो रहे सभी कर्मियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उपहार स्वरूप शॉल, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
विदाई समारोह में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी तथा श्री हरबंस सिंह एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल सहित
अन्य सभी थाना/शाखा प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गण तथा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के परिजन मौजूद रहे।नैनीताल जिले से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने किया सम्मानित नैनीताल जिले से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने किया सम्मानित नैनीताल जिले से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने किया सम्मानित नैनीताल जिले से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने किया सम्मानित

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रानीखेत : बासोट के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की माता की चौकी, लोकगायक रमेश बाबू गोस्वामी के गीतों पर झूमे श्रद्धालु
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.