ड्रग फ्री देवभूमि अभियान को नैनीताल पुलिस कर रही है साकार
पुलिस कार्यवाही में ड्रग्स के सौदागर लगातार हो रहे गिरफ्तार

नैनीताल। ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के अंतर्गत एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश में नैनीताल पुलिस जनपद से नशे के उन्मूलन हेतु प्रतिबद्ध है।
उक्त सम्बंध में एसएसपी नैनीताल द्वारा समय समय पर लगातार अधिनस्थों को निर्देशित किया जा रहा है।

अभियान के दौरान  हरबंस सिंह एसपी सिटी/ क्राइम यातायात नैनीताल, प्रकाश चन्द्र नगर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी
व नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण मे उ0नि0 रविंद्र राणा प्रभारी जिला एएनटीएफ की टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु दिनाक- 30/08/2024 को चैकिंग के दौरान बाईपास सड़क पी0डब्ल्यू डी0 गोदाम के पास हल्द्वानी से 2 व्यक्तियों को 53.50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
1.सन्दीप मनी पुत्र राजेन्द्र मनी निवासी आनन्दबाग तल्ला गोरखपुर थाना हल्द्वानी उम्र- 38 वर्ष के कब्जे से 26.10 ग्राम अवैध स्मैक

2.अभियुक्त जसवन्त सिंह पुत्र स्व0 सुनील सिंह बिष्ट निवासी आदर्श नगर गली नं0 6 थाना मुखानी उम्र- 38 वर्ष, के कब्जे से 27.40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गयी ।
उक्त संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर नं0- 313/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
एसएसपी नैनीताल द्वारा उत्साहवर्धन हेतु पुलिस टीम को 2,500 रुपये नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया गया।

बरामदगी- 53.50 ग्राम स्मैक

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 21 अक्टूबर2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.