नैनीताल। अशोक साह उर्फ गुरूजी ने बताया कि नैनीताल की जनता को बी०डी० पाण्डे अस्पताल में लिप्ट नहीं इलाज चाहिये ज्ञात रहे कि अस्पताल की अव्यवस्थाओं के सम्बन्ध में श्री अशोक साह को माननीय उच्च न्यायालय की शरण में भी जाना पड़ा। 

साह ने बताया कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में अभी तक कोई सुधार नहीं आया है।

यहा तक अस्पताल प्रशासन ज्यादा से ज्यादा मरीजों को हल्द्वानी को रैफर अभी भी कर रहे है इन्ही सभी बिन्दुओं के सम्बन्ध में उनके द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश पर शासन को पत्र भी लिखा है।

नैनीताल शहर की आबादी को देखते हुए तल्लीताल क्षेत्र में एक अस्पताल की अत्यन्त आवश्यकता है। क्योकि रामजी अस्पताल के कार्य की स्थिति आज की तिथि में शून्य है।

साह ने यह भी बताया है कि कुमाऊँ के पर्वतीय क्षेत्रो के अस्पतालों की दुर्दशा के कारण हल्द्वानी शहर में प्राईवेट अस्पतालों की बाढ़ सी आ गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 21 अक्टूबर2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.