शराब माफियाओं द्वारा पत्रकार योगेश डिमरी पर जानलेवा हमला कर किया गंभीर रूप से घायल

घटना की नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखण्ड) ने की  कड़ी निंदा 

डीजीपी से आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार  करने की मांग

उत्तराखंडमें भू माफिया व शराब माफिया के हौंसले बुलंद, आये दिन भू माफिया व शराब माफिया‌ पत्रकारों को बना रहे हैं निशाना 

ऋषिकेश। धर्मनगरी ऋषिकेश में शराब माफियाओं द्वारा पत्रकार योगेश डिमरी पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। घटना को लेकर नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखण्ड) ने कड़ी निंदा करते हुए डीजीपी से आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट ने कहा कि रविवार सुबह इंदिरानगर में योगेश डिमरी के साथ हुई घटना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है।

उन्होंने कहा कि जिस समय श्री डिमरी पर हमला हुआ वे शराब माफिया के विरूद्ध समाचार संकलन के लिए गये थे। वे शराब के अवैध करोबार को लेकर लगातार खबर कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि माफियाओं और अपराधी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न होने से राज्य में पत्रकारों पर हमले और उत्पीड़न की घटनायें लगातार बढ़ रहीं हैं।

यूनियन की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप पाण्डे, सचिव गोपालदत्त गुरूरानी व हरपाल सिंह, प्रचार मंत्री हयात राम एवं पुष्पेन्द्र राणा, संगठन मंत्री गिरीश सिंह बिष्ट एवं जगदीश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष शशि शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य धन सिंह बिष्ट, सुनील शर्मा, राजकुमार केसरवानी, अरूण कुमार मोगा, धर्मानन्द खोलिया, कुलदीप मटियानी, स्वराजपाल, नैनीताल की जिलाध्यक्ष दया जोशी एवं महासचिव, पूरन रूवाली, शंकर फुलारा,कोषाध्यक्ष ईश्वरी दत्त भट्ट, अरशद अली, विजय गुप्ता सहित, हरिद्वार की अध्यक्ष सुदेश आर्या एवं महासचिव मुकेश कुमार सूर्या, पौड़ी के अध्यक्ष जसपाल नेगी एवं महासचिव रतमणी भट्ट, बागेश्वर के उपाध्यक्ष दीपक पाठक, अल्मोड़ा के अध्यक्ष दरवान सिंह रावत, महासचिव देवेन्द्र बिष्ट, उधमसिंहनगर के अध्यक्ष डीएल शर्मा एवं महासचिव सुरजीत बत्रा, चंपावत के अध्यक्ष जगदीश राय एवं महासचिव कमल किशोर जोशी आदि ने भी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने डीजीपी को ईमेल कर अपरोपियों को यथाशीघ्र गिरफ्तार उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

यूनियन के द्वारा कहा है कि योगेश डिमरी पर हमले के दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिएए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

गौरतलब है कि योगेश डिमरी पर हुए जानलेवा हमले में उनके सिर और हाथ.पैर पर गंभीर चोट आई हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाया। इस समय वे एम्स ऋषिकेश में भर्ती हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता पिछले 15 दिनों से लापता, मां ने पुत्र को जल्द तलाशने की लगाई गुहार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.