ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बुजुर्ग महिला से सोने की चेन लूटने की घटना सामने आई है. पूरे मामले में पुलिस मामला दर्ज पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. एक हफ्ते के भीतर मुखानी थाना क्षेत्र में यह दूसरी घटना है।
मुखानी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में स्नेचरों ने सड़क पर चल रही बुजुर्ग महिला से सोने की चेन लूट ली।

पीड़िता के भाई ने मुखानी थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन के गले से ढाई तोले की सोने की चेन लुट ली गई है।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह 6:30 बजे कालिका कॉलोनी से ओम शांति केन्द्र ब्लॉक की ओर जा रही धनुली देनी के साथ हुई।

पीड़ित महिला ने बताया कि कठधरिया की ओर से आ रहे दो बाइक सवार युवकों ने लक्ष्मी मैरिज गार्डन के पास पीछे से धक्का देकर उनकी बहन के गले से 2.5 तोले की सोने की चेन छीन ली और ऊंचापुल की ओर भाग गए।

बुजुर्ग महिला ने उनका पीछा भी किया लेकिन वह भाग खड़े हुए चेन लूटने के दौरान महिला सड़क पर गिरने से भी बच गई।

घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने अपने परिवार और पुलिस को सूचित किया पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और उन्हें पकड़ा जा सके. घटना का सीसीटीवी सामने आया है।
बताया जा रहा कि इसी सप्ताह खाना खाकर रात में घर के बाहर टहल रही महिला से साथ भी गले में चैन की लूट की गई थी लेकिन अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है ऐसे में अपराधियों ने दूसरी घटना देकर पुलिस को चुनौती दी है।

 

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय स्तर की भारतीय ज्ञान प्रणाली परीक्षा के लिए डीएसबी की छात्रा स्नेहा मुरारी का चयन
error: Content is protected !!