आरोपी दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा और उसके चालक को गिरफ्तार करने का दिया 24 घण्टे का समय

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ दुग्ध संघ की ही महिला कर्मचारी द्वारा दर्ज कराए गए दुष्कर्म के मुकदमे में पुलिस द्वारा पीडि़ता के 164 के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराने के बाद पीडि़ता द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपी मुकेश बोरा एवं उनके चालक को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह लालकुआं कोतवाली के समक्ष आत्मदाह कर लेगी।

एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पीडि़ता ने पत्रकारों को आप बीती सुनाते हुए दर्द साझा किया, तथा पुलिस प्रशासन पर आरोपी मुकेश बोरा के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया।

पीडि़ता ने कहा कि आरोपी ने उसके साथ-साथ उसकी नन्ही बेटी पर भी बुरी नजर डाली, जिसका उसने अपने बयानों में पूरा वाक्य बता दिया है, साथ ही पुलिस जांच के दौरान जांच अधिकारी को तमाम स्थानों से साक्ष्य भी उपलब्ध करा दिए हैं।

इसके बावजूद कोतवाली पुलिस आरोपी और उसके चालक को गिरफ्तार करने में हिचकिचा रही है, पीडि़ता ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह लालकुआं कोतवाली के समक्ष आत्मदाह कर लेगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  योग, प्राणायाम, खेल पोषण और तनाव प्रबंधन से स्वस्थ जीवन का मार्ग होगा प्रशस्त, कुमाऊँ विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य शुभारंभ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.