नैनीताल में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ़ जर्नलिस्ट से सम्बद्ध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने राज्य अतिथि गृह में पत्रकारो से की वार्ता

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स से संबद्ध देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन एनयूजे-आई यानी नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने कहा कि एनयूजे-आई देश में पत्रकारों की सुरक्षा के लिये पत्रकार सुरक्षा कानून, राष्ट्रीय पत्रकार रजिस्टर और मीडिया काउंसिल बनाने के लिए संघर्षरत है।

कहा कि जिस तरह अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट सहित विभिन्न पेशों के लिये पंजीकरण की देश में व्यवस्था है, उसी तरह की व्यवस्था पत्रकारों के लिये भी होनी आवश्यक है।
श्री रास बिहारी गुरुवार को नैनीताल स्थित राज्य अतिथि गृह में नगर के पत्रकार डॉ. नवीन जोशी का संगठन का प्रदेश महासचिव बनने के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे थे, और अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि देश में पत्रकारों के लिये कोई भी विशिष्ट कानून न होने के कारण पत्रकारिता का स्तर भी गिर रहा है। इस दौरान संगठन के सदस्यों को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बिहारी के हाथों संगठन के प्रेस कार्ड भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी ने बैठक में पहुंचने के लिये श्री बिहारी का आभार जताया। वहीं नवनियुक्त प्रदेश महासचिव डॉ. नवीन जोशी ने नैनीताल के पत्रकारों के एकजुट रहने के कारण मिली शक्ति को उन्हें पद मिलने का श्रेय देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहारी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

संचालन करते हुए नगर अध्यक्ष अफजल हुसैन ‘फौजी’ सहित बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार किशोर जोशी, रमेश चंद्रा, भूपेंद्र मोहन रौतेला, राजू पांडे, तेज सिंह नेगी, डॉ. सुनील भारती, संतोष बोरा, शीतल तिवारी, गणेश कांडपाल, शैलजा सक्सेना, अजमल हुसैन, संतोष बोरा व गुड्डू ठठोला सहित कई अन्य पत्रकारों ने विचार रखे और डॉ. जोशी को बधाई के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बिहारी का नैनीताल के साथी को प्रदेश में दायित्व देने एवं बैठक में उपस्थित होकर गौरव बढ़ाने के लिये धन्यवाद दिया।नैनीताल :नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने राज्य अतिथि गृह में पत्रकारो से की वार्ता

बैठक में गौरव जोशी, एसएम ईमाम, दामोदर लोहनी, पंकज कुमार गौरव जोशी तनुज पांडे नितू आर्या, योगिता तिवारी, प्रकाश पांडे मुनीबुर रहमान दीपक कुमार सुरेश कांडपाल संजय कुमार आकांक्षी माड़मी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.