उत्तराखंड में लैंडस्लाइड के चलते 5 श्रद्धालुओं की मौत

रुद्रप्रयाग। सोमवार की रात रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक से प्राकृतिक आपदा आ गई। जहां लैंडस्लाइड के चलते 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

बाकि लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर SDRF और NDRF पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। वहां मालवा के चपेट में आने से 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार शाम को सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मुनकटिया के पास यह हादसा हुआ। श्रद्धालुओं के मलबे में दबे होने की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, राज्य आपदा प्रतिवादन बल और राष्ट्रीय आपदा प्रतिवादन बल की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया।

बचाव दलों ने एक मृतक और तीन घायलों को मौके से निकालकैर एंबुलेंस के जरिए सोनप्रयाग पहुंचाया। एसडीआरएफ की टीम ने सुबह मलबे से तीन शव निकाले।

मृतकों में 3 पुरुष और 2 महिलाएं हैं। जिनकी पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि 3 घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसडीआरएफ टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त हो गया है।

पुलिस ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए शाम साढ़े छह बजे के बाद आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई थी। हालांकि ये लोग इस समय से पहले ही गौरीकुंड से सोनप्रयाग के लिए निकल चुके थे और रास्ते में इनके साथ यह हादसा हो गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊँ द्वार महोत्सव-2026 के मंच से SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ की सड़क सुरक्षा को लेकर भावुक अपील; अभिभावकों से नाबालिगों को वाहन न देने का आह्वान, कहा देश के भविष्य बच्चे

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.