भारत रत्न स्व०गोविंद वल्लभ पंत जी की 137वी जयंती धूमधाम से मनाई गई

रिपोर्टर -गुड्डू सिंह ठठोला 

भीमताल। नौकुचियाताल में भारत के पूर्व ग्रह मंत्री, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, स्वतन्त्रता सेनानी भारत रत्न स्व०गोविंद वल्लभ पंत जी की 137वी जयंती धूमधाम से मनाई गई।पंडित गोविंद बल्लभ पंत समाज के लिए प्रेरणा  – डाo हरीश सिंह बिष्ट

पंडित गोविंद बल्लभ पंत समाज के लिए प्रेरणा  – डाo हरीश सिंह बिष्ट

मुख्य अतिथि भीमताल ब्लॉक प्रमुख भीमताल डाo हरीश सिंह बिष्ट जी ने नौकुचियाताल में पंत जी को नमन किया पंत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण नमन किया दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यकर्म का शुभारम्भ किया।पंडित गोविंद बल्लभ पंत समाज के लिए प्रेरणा  – डाo हरीश सिंह बिष्ट

उन्होंने कहा कि भारत रत्न पंडित गोविंद वल्लभ पंत एक महान देशभक्त समाजसेवी, कुशल, अनुशासित व्यक्ति थे जो देश के अनेकों स्थानों पर सुशोभित रहे हम सभी के लिए प्रेरणा दायक है उनके विचारों पर अम्ल करने की आवश्यकता है।पंडित गोविंद बल्लभ पंत समाज के लिए प्रेरणा  – डाo हरीश सिंह बिष्ट

भारतीय संविधान में हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिलाने और जमींदारी प्रथा को खत्म कराने में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। रा इ का के बच्चो ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए विद्यालय के बच्चो से अच्छा मार्ग पकड़ने व नशे से दूर रहने को कहा।

इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ,मातृ शक्ति , अच्छी प्रतिभा करने वाले नौनिहाल बच्चो को सम्मानित किया। संचालन दुर्गा दत्त पलडिया,अध्यक्षता रामपाल गंगोला, कार्तिक कर्नाटक,जिप सदस्य अनिल चनौतिया, प्रधान हेमा आर्य, राधा कुल्याल, लता पलड़िया, पूरन भट्ट, गणेश जोशी,अनिता प्रकाश,कमल गोस्वामी, निवर्तमान सभासद ललित मेहरा, नवीन क्वीरा, राकेश ब्रजवासी धर्मेंद्र शर्मा, भुवन भट्ट,लक्ष्मी दत्त, कृष्णा, नीरज , बिशन पोखरिया प्रधाना चार्य राम स्वरूप कोहली, सहायक खंड विकास अधिकारी महेश्वर अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि ग्रामीण विध्यालय परिवार मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामलीला में दशरथ के पुत्र वियोग और केवट की भक्ति ने दर्शकों को किया भाव-विभोर, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.