मां नंदा देवी महोत्सव के उपलक्ष में फ्लैट्स मैदान नैनीताल में  राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर/स्टॉल लगाया गया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। मां नंदा देवी महोत्सव के उपलक्ष में फ्लैट्स मैदान नैनीताल में माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में मंगलवार को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर/स्टॉल लगाया गया इस स्टॉल में सरल कानूनी ज्ञान माला पुस्तको का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।मां नंदा देवी महोत्सव पर महिलाओं के कौशल विकास हेतु उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल

पात्र व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के विद्वान पैनल अधिवक्ता एवं पैरा लीगल वालंटियर के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता पांचों दिन उपलब्ध कराई जाएगी एवं शिविर में जरूरत मंद को माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उपकरण आदि उपलब्ध कराए जाएंगे।मां नंदा देवी महोत्सव पर महिलाओं के कौशल विकास हेतु उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल

माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के माननीय जिला न्यायाधीश महोदय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल  सुबीर कुमार जी के मार्गदर्शन में जिला उद्यान केंद्र,निर्मल सोसाइटी के सहयोग से आज उपरोक्त स्टॉल में महिलाओं हेतु तीन दिवसीय जूट बैग मेकिंग का कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

जिसका शुभारंभ माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के माननीय सदस्य सचिव प्रदीप मानी त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

जिसमे ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी,माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अरूण वोहरा,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती बीनू गुलयानी उपस्थित रही।

माननीय सचिव त्रिपाठी ने आम जन मानस को इस शिविर से विधिक जागरूकता प्राप्त कर एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर शिविर से अधिक से अधिक लाभ प्राप्त किए जाने एवं देश की जनता को विधिक अधिकारी एवं दायित्व के प्रति जागरूक होकर बेहतर देश के निर्माण की अपील की ।

उपरोक्त कार्यक्रम में ए ओ एस एल एस ए श्री रमाकांत चौधरी,विद्वान अधिवक्ता मंजू कोतलिया,कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से श्री यशवंत कुमार,श्रीमती उमा भंडारी, कुमारी अम्बिका,श्री पंकज प्रसाद, श्री मनोज बालसूनी,निर्मल सोसाइटी से ट्रेनर, प्रशिक्षु महिलाएं, माननीय एस एल एस ए एवं डी एल एस ए नैनीताल की टीम एवं आम जन मानस उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा भीमताल में यूपीसीएल के 30 कर्मचारियों को मिलेगी एआई की ट्रेनिंग, दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.