सड़क किनारे खड़ी 10 टायरा गाड़ी के 04 टायर चुरा ले गये अज्ञात चोर

कालाढूंगी पुलिस की गिरफ्त में आये चोर, चोरी किये गये टायर हुए बरामद

कालाढूंगी। रवि माथुर पुत्र  राम अवतार निवासी बैलपडाव थाना कालाढूगी द्वारा थाना कालाढूगी में एक लिखित तहरीर स्वय के ट्रक संख्या HR 55 F 7383 दस टायरा डम्फर जो लौट संख्या 66/2324 करारी जंगल में खडी थी जिसमें से अज्ञात चोरो द्वारा ट्रक के टायर ले जाने करने के सम्बन्ध में दी गयी थी।

जिस आधार पर थाना कालाढूंगी पर अज्ञात चोरो के विरूद्ध धारा 303(2) BNS में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।

अज्ञात चोरो की तलाश व बरामदगी हेतु  प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ट पुलिस अधीक्षक महोदय नैनीताल के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी रामनगर  भूपेन्द्र सिंह भण्डारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कालाढूगी  भगवान सिंह महर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित द्वारा बेलपडाव क्षेत्रान्तर्गत करारी जंगल क्षेत्र से 3 आरोपियों को मय चोरी किये गये ट्रक के 04 टायर MRF NO- 10-00-20 सहित गिरफ्तार किया गया
अभियुक्त गणो द्वारा पूछताछ में बताया कि 6-7 दिन पहले लौट संख्या 66/2324 में सुनसान जगह खडे डम्पऱ संख्या HR 55 F 7383 में से चोरी किये थे जिन्हे हमने यहां जंगल में झाडियो मे छिपा दिया था ।

गिरफ्तार अभियुक्त : (1) इमरान पुत्र हम्पा निवासी ग्रामम बच्चीपुर धमोला थाना कालाढूंगी जनपद नैनीताल उम्र 19 वर्ष
(2) सूरज पुत्र तरसेम निवासी ग्राम धमोला थाना कालाढूंगी जनपद नैनीताल उम्र 23 वर्ष
(3) अनुराग पुत्र जोसफ मसीह निवासी ग्राम बच्चीपुर धमोला थाना कालाढूंगी जनपद नैनीताल उम्र 23 वर्ष

बरामद ट्रक के 04 टायर MRF NO- 10-00-20

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के होटल में युवक की संदिग्ध मौत, महिला मित्र के साथ ठहरा था; पुलिस कर रही पूछताछ

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.