हल्द्वानी। श्री सिद्धेश्वर महादेव रामलीला कमेटी द्वारा श्री 1008 नान्तिन महाराज आश्रम, नीलियम कालोनी में आयोजित हो रही श्रीराम लीला के ग्यारहवें व अंतिम दिन रावण-अहिरावण वध एवं श्रीराम राज्याभिषेक दिखाया गया।हल्द्वानी : सिद्धेश्वर रामलीला में रावण वध एवं राज्याभिषेक, वीडियो….

इससे पूर्व महंत श्रद्धेय धनंजय महाराज जी ने कमेटी के पदाधिकारियों के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर लीला प्रारंभ की।

तत्पश्चात कलाकारों द्वारा रावण-अहिरावण वध का मंचन तथा श्रीराम जी की विजय की खुशी में श्रीराम राज्याभिषेक की लीला के दर्शन कराये गये।

रावण के रुप में प्रमोद भट्ट व अहिरावण के रुप में विनोद जोशी ने बेहतरीन मंचन कर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

श्रीराम राम लीला के अंतिम दिवस भारी बारिश के बावजूद भी ऐतिहासिक रामलीला को देखने के लिए हल्द्वानी के तमाम क्षेत्रों से दर्शकों का हुजूम उमड़ा।

इस अवसर पर कमेटी के संरक्षक राजेंद्र सिंह बिष्ट, सह संरक्षक, विनोद जोशी,अध्यक्ष घनश्याम शर्मा,महामंत्री नित्यानंद जोशी,बी.के.कुलश्रेष्ठ, के.एन.कुलश्रेष्ठ,कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर सनवाल,मनोज पाण्डे, मंत्री प्रकाश बेलवाल, लेखक भूपेंद्र भट्ट,हेम चन्द्र लोहनी,राजेंद्र सिंह नेगी,मनोज जोशी सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार युवक को कुचलकर निकली कार, हालत गंभीर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.