महिला ममता सैनी का बेटा घर पहुंचा तो बाहर से दरवाजे का कुंडा बंद था। जब वह अंदर दाखिल हुआ तो उसको मां बेड पर मृत मिली

हरिद्वार। रानीगली के शिवनगर में शुक्रवार को एक महिला की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि महिला के सिर पर चोट के निशान हैं और जीभ बाहर निकली थी। महिला की नाक से खून भी निकल रहा था।

जानकारी के अनुसार, जब महिला ममता सैनी का बेटा अभय सैनी घर पहुंचा तो बाहर से दरवाजे का कुंडा बंद था। कुंडा खोल कर जब वह अंदर दाखिल हुआ तो उसकी मां बेड पर मृत पड़ी थी।

युवक के शोर मचाने पर आस-पास के लोग एकत्र हो गए और सूचना सप्तऋषि चौकी प्रभारी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

वहीं एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी क्राइम, नगर कोतवाली प्रभारी, फोरेंसिक टीम और सीआईयू भी मौके पर पहुंची। घर में मृतका समेत कुल पांच लोग रहते थे।

इसमें मृतका ममता सैनी, पति महेश सैनी, देवर रामकरण सैनी और बेटा जय (25) देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज के हॉस्टल में और अभय(22) रामानंद इंस्टीट्यूट में बीए का छात्र है। देवर रामकरण इलेक्ट्रीशियन है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हत्या के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू, कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.