मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे

पीएम मोदी के जन्मदिन पर गिनाए भाजपाइयों ने विकास कार्य

रिपोर्टर – नरेश सिंह बिष्ट 

हल्द्वानी। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा संकल्प दिवस के रूप में मना रही है।

हल्द्वानी के भाजपा कार्यलय में आज प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा की तरफ से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी गयी।

इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में 15 लाख करोड़ की विभिन्न योजनाओं से देश के अंतिम छोर तक विकास की अलख जगाने का काम किया है।

शैलेंद्र चौधरी ने कहा कि आज विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता भारत के प्रधानमंत्री हैं जो कि देश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जा रहे है।

उनके तीसरे कार्यकाल में भी अभूतपूर्व कार्य और विकास की नई योजनाएं आई है जिसका लाभ आम आदमी को मिल रहा है। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में साइबर ठगी के नेटवर्क का खुलासा, 21 दिन में किए गए 45,453 आउटगोइंग कॉल; एसटीएफ ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.