देहरादून। राज्य सरकार ने 22 विभागों में तमाम संवर्ग ग्रुप-सी के खाली 5131 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जिनमें से 17 विभागों के 4,873 पदों की परीक्षा तिथियां भी जारी कर दी गई हैं।

जबकि, 4 अन्य विभागों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तिथि जारी की गई हैं. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) को कई विभागों से प्राप्त अधियाचनों के आधार पर आयोग ने ट्यूजडे को खाली पदों की संख्या सहित प्रस्तावित परीक्षा तिथि घोषित की।

10 सितंबर 2025 तक चलेगी प्रक्रिया
आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया के मुताबिक खाली पदों की परीक्षा 21 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी और 10 सितंबर 2025 तक संचालित की जाएगी. बताया, आगे परीक्षा तिथियों में परिवर्तन भी किया जा सकता है. जबकि, 4 अन्य विभागों के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी. आयोग की ओर से जिन विभागों के खाली पदों की परीक्षा डेट जारी की है. कई विभाग शामिल हैं।

इन विभागों के परीक्षा की डेट जारी
-होमगार्ड व एवं नागरिक सुरक्षा
-तकनीकी शिक्षा (आईटीआई)
-परिवहन
-संस्कृति विभाग
-ङ्क्षसचाई विभाग
-पुलिस विभाग
-जनजाति कल्याण
-सहकारिता
-वन विभाग
-शिक्षा विभाग

24 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन
इसके अलावा राज्यपाल सचिवालय में अपर निजी सचिव के 3 पद, कई विभागों में वैयक्तिक सहायक के 249 पद, उत्तराखंड सूचना आयोग में आशुलिपिक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के 3 पद और उत्तराखंड टूरिज्म डेवलेपमेट बोर्ड में वैयक्तिक सहायक व आशुलिपिक ग्रेड-2 के 2 पदों के लिए 24 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे।

 इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर निर्धारित की गई है. ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन 18 से 21 अक्टूबर के बीच किया जा सकेगा. इन पदों के लिए प्रस्तावित परीक्षा 8 दिसंबर को निर्धारित की गई है. इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 42 वर्ष रखी गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  करवाचौथ से पहले दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को कुचला, दोनों की मौत; चार बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.