पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़,छह लोग गिरफ्तार

हरिद्वार। उत्‍तराखंड के हरिद्वार में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्‍होंने यूट्यूब से नकली नोट छापने की ट्रेनिंग ली थी।

उनके पास से दो लाख, 25 हजार 500 रुपए के नकली नोट, दो लैपटॉप, तीन आइफोन, एक एंडरॉइड एक जिओ का कीपेड फोन, दो प्रिंटर, नोट छापने व जाली नोट तैयार करने के उपकरण व दो बाइक बरामद की गई हैं।

कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान सुमन नगर पुलिया पर संदिग्ध दो मोटर साइकिलों में सवार चार संदिग्धों को रोक गया। उनके कब्जे से 500 के 44 नोट कुल 22 हजार रुपये बरामद कर अभियुक्तों को धारा 178, 179, 180, 182, 61(2) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने अन्य साथी मोहित और विशाल के साथ सुद्धोवाला प्रेमनगर देहरादून में किराए के कमरे पर लैपटॉप व प्रिन्टर की मदद से नकली नोट बनाने का काम करना बताया।

कोतवाली रानीपुर पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर सुद्धोवाला प्रेमनगर से अभियुक्त मोहित पुत्र राजेन्द्र को दबोच कर उसके कब्जे से 500 रुपये के 200 नकली नोट कुल 01 लाख रुपये व उसके किराए के कमरे से एक लैपटॉप, प्रिंटर, दो ब्लेड कटर, दो चमकीली ग्रीन टेप व नोट छापने के सामान बरामद किया गया।

अभियुक्त विशाल पुत्र राजेश को 500 के 207 नकली नोट कुल एक लाख तीन हजार 500 रुपये, एक लैपटॉप, एक प्रिन्टर व नकली नोट बनाने का सामान के साथ दबोचा गया।

आरोपित लैपटॉप में स्कैन कर रखे हुए 500 रुपये के असली नोट से जाली नोट तैयार करते थे तथा इन नकली नोटों को अपने साथियों के माध्यम से देहरादून व हरिद्वार के बाजारों में चलाते थे। ये लोग ज्यादातर भीड़भाड़ वाले दुकानों या बुजुर्ग दुकानदारों के पास छोटी-मोटी खरीदारी करने के लिये जाली नोटों को चलाते थे तथा दुकानदार से शेष असली नोट प्राप्त कर लेते थे। इस तरह से ये लोग बाजार से मोटा मुनाफा उठाते थे।

मोहित व निखिल कुमार पूर्व में भी नकली नोट छापने में व बजार में चलाने के मामले में हिमाचल प्रदेश के थाना नाहन से जेल जा चुके हैं। मोहित पूर्व में दुष्कर्म के मामले में भी थाना विकासनगर जनपद देहरादून से भी जेल जा चुका है। अभियुक्त सोरभ पूर्व में थाना पटेलनगर देहरादून से बैग छीनने के मामले में जेल जा चुका है।

आरोपितों के नाम:

सौरभ पुत्र जसबीर निवासी गांधी कालोनी थाना देवबंद जिला सहारनपुर यूपी उम्र 21 वर्ष 

निखिल कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम शांह जहापुर थाना सरसावा जिला सहारनपुर यूपी उम्र 24 वर्ष 

अनंतबीर पुत्र स्व जिले सिंह निवासी लोकराड़ थाना बाबूगढ छावनी जिला हापुड़ यूपी उम्र 43 वर्ष 

नीरज पुत्र राजेश निवासी गांधी कालोनी देवबंद सहारनपुर यूपी उम्र 21 वर्ष 

मोहित पुत्र राजेन्द्र नि0 सरसावा जिला सहारनपुर 

विशाल पुत्र राजेश नि0 गांधी कालोनी देवबंद जिला सहारनपुर उम्र 23 वर्ष 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में करवा चौथ क्वीन और डांडिया क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.