उत्तराखंड लोक सेवा आयोग  द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर पद में शीतल आर्या का चयन 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। शीतल आर्या ने मोहन लाल शाह बाल विद्या मंदिर, नैनीताल से बारहवी करने के बाद किरोड़ीमल कॉलेज (डीयू) से राजनीति शास्त्र में ऑनर्स किया तथा मास्टर्स जेनयू दिल्ली से किया। वर्तमान में शीतल जेएनयू से ही प्रो○ फूलबदन के सुपरविजन में अंतरराष्ट्रीय संबंध में पीएचडी कर रही हैं।

शीतल आर्या मूल रूप से रामगढ़ रोड भवाली की निवासी हैं और वर्तमान में नैनीताल में रहती हैं।

इनके पिता नवीन आर्या कुमाऊं मंडल विकास निगम से अगस्त माह में सेवानिवृत्त हुए हैं।

उनकी माता ग्रहणी है और छोटे भाई दिल्ली यूनिवर्सिटी में फिजिक्स ऑनर्स के छात्र हैं।

शीतल आर्या ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों एवं माता-पिता एवं संबंधियो को दिया हैं।

भाजपा नेता हेम आर्या ने शीतल आर्या के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी विधानसभा को बड़ी सौगात, बौरपुल से मूसाबंगर तक सड़क निर्माण के लिए ₹4.99 करोड़ मंजूर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.