हल्द्वानी।  नगर निगम द्वारा आयोजित किए जा रहे शिविरों के क्रम में आज हल्द्वानी-काठगोदाम वार्ड संख्या 20 से वार्ड संख्या 30 तक एच.एन इन्टर कालेज रामपुर रोड हल्द्वानी में आयोजित जनसंवाद एवं जनसमस्या समाधान शिविर मे लोगों द्वारा विद्युत,सडक, पानी, आयुष्मान कार्ड, पेंशन,स्ट्रीट लाईट,आधार कार्ड तथा राशन कार्ड, अतिक्रमण सम्बन्धित शिकायतें आई जिनका सम्बन्घित विभागीय अधिकारियों के साथ मौके पर समस्याओं का त्वरित निदान किया गया।जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जनसंवाद कार्यक्रम में जनता की समस्याओं का मौके पर किया निदान
जनसंवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी वंदना ने कहा कि इस प्रकार के कैम्प अन्य वार्डो में भी लगाये जायेंगे, ताकि लोगों की समस्या का समाधान मौके पर हो और आमजनता को कार्यालयों में भटकना ना पडे।जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जनसंवाद कार्यक्रम में जनता की समस्याओं का मौके पर किया निदान
जनसुनवाई कार्यक्रम में अधिकांश वार्डो के लोगो द्वारा बताया गया कि एचपीसीएल द्वारा गैस पाईप लाईन बिछाने का कार्य किया जा रहा है।

गैस पाईप लाईन काफी माह पूर्व बिछा दी गई है लेकिन सडक की मरम्मत नही हुई जिससे आम वार्ड वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रह है।

जिलाधिकारी ने एचपीसीएल के अधिकारियों को जनसुनवाई में निर्देश दिये कि शीघ्र एक बैठक नगर निगम के साथ की जाए जिन सडकों पर गैस पाईप लाईन बिछा दी गई है उन सडकों को प्राथमिकता से मानकों के अनुसार दुरूस्त करना सुनिश्चित करें।
जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियो को निर्देश दिये कि शहर के जिन वार्डो में एचपीसीएल के द्वारा सडक मरम्मत नही की गई है उन वार्डो में सडक मरम्मत से पूर्व प्रस्तावित सीवर लाईन बिछाने आदि का कार्य पूर्ण कर लिया जाए ताकि सडक बनने के उपरान्त सीवर लाईन हेतु सडक ना खोदी जाए।जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जनसंवाद कार्यक्रम में जनता की समस्याओं का मौके पर किया निदान
जिलाधिकारी ने कहा कि डेंगू रोग पर नियंत्रण हेतु लार्वा निरोधात्मक कार्यवाही (सोर्स रिडक्शन) के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों के सहयोग से टीमें बनाकर क्षेत्रवार डेंगू निरोधक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें साथ ही उन्हांने कहा व्यवस्थित तरीके से क्षेत्र/वार्डवार फॉगिंग करना भी सुनिश्चित करें।

इसके लिए लोगों को भी जागरूक किया जाए तथा इस कार्य में स्थानीय लोगों का भी सहयोग लिया जाए ताकि हम डेंगू बीमारी से होने वाली किसी असमान्य स्थिति को रोक सकते हैं।

जिलाधिकारी ने जनसंवाद कार्यक्रम में कहा कि जनपद में जो लोग मजदूरी के द्वारा अपना जीवन यापन करते है श्रम विभाग द्वारा उनका सत्यापन कराया जायेगा। जिससे सरकार द्वारा मजदूरों को दी जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाओ से लाभान्वित किया जा सके।

जिलाधिकारी ने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु हैल्थ कैम्प लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा रोस्टवार हैल्थ कैम्प लगाया जाय ताकि सभी लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा सके।

जनसुनवाई में लक्ष्मी शिशु मन्दिर बरेली रोड हल्द्वानी निवासी त्रिभूवन बाली ने बताया कि लक्ष्मी शिशु के आसपास आबादी क्षेत्र में लोगों को ठेले में शराब बेची जाती है जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट को औचक निरीक्षण कर जो इस कृत्य मे लिप्त पाये जाते है।

उनके खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बसन्ती देवी आंनद विहार निवासी ने बताया कि सिचाई विभाग द्वार नहर कवरिंग के दौरान उनके भवन के सोख्ता पिट को तोड दिया गया है।

जिससे उनके भवन के अन्दर पानी आ जाता है। जिस पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को शीघ्र सोख्त पिट की मरम्मत कराने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई मे चिन्तामणी तिवारी ने दाखिल खारिज कराने,मोहन राम निवासी गुसाई नगर में पानी की समस्या, प्रकाश तिवारी ने विद्युत बिल मेंं त्रुटि होने, रोहित कुमार निवासी गांधीनगर में पेयजल, विद्युत, खाद्य आदि की समस्या से अवगत कराया तथा गिरीश रौतेला ने हैल्थ कैम्प लगाने,मनोज शर्मा निवासी पिनसेला भीमताल ने सडक से मलवा हटाने, अनीता गुप्ता ने बीपीएल कार्ड बनवाने का अनुरोध किया।

जनसंवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। जनसंवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लोगों को लाभान्तिव किया गया।

जनसंवाद कार्यक्रम में ज़िलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा,तुषार सैनी, विजयनाथ शुक्ल, तहसीलदार सचिन कुमार के साथ ही निवर्तमान मेयर डा0 जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला, हेमंत बगडवाल तथा क्षेत्रवासी मौजूद थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड वन विभाग में भर्ती का मौका: SRF, JRF समेत कई पदों पर आवेदन आमंत्रित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.