राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत के संगीत विभाग में मासिक विभागीय गतिविधियों के अंतर्गत दिनांक 21-09-2024 को लोक गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। संगीत विभाग के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। निर्णायक की भूमिका में डॉ0 बरखा रौतेला, डॉ0 किरन चौहान, डॉ0 बबीता कांडपाल रहीं।

प्रतियोगिता में हर्षित नेगी प्रथम, कमल कुमार द्वितीय, इंदु आर्य तृतीय तथा रोशनी चतुर्थ स्थान पर रहे।

इस कार्यक्रम का संचालन संगीत विभाग के छात्र कमल कुमार ने किया। कार्यक्रम के अंत में विभाग प्रभारी डॉ0 निर्मला जोशी ने निर्णायक मंडल में उपस्थित प्राध्यापकों का आभार व्यक्त किया तथा छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

उक्त कार्यक्रम में डॉ0 निर्मला जोशी हिंदी विभाग, डॉ0 बरखा रौतेला अंग्रेजी विभाग, डॉ0 बबीता कांडपाल संस्कृत विभाग, तथा संगीत विभाग के डॉ निर्मला जोशी, डॉ मुकुल कुमार, डॉ0 किरन चौहान व डॉ0 रेखा सिलोरी उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में मिठाई खरीदने वालों के लिए बड़ा बदलाव, 26 अक्टूबर से दुकानों पर लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.