नैनीताल में वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने ईमानदारी मिसाल कायम की

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। कांग्रेस के जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने ईमानदारी का परिचय देते हुए हरियाणा के पर्यटक मनदीप का खोया हुआ बैग लोटाया।

वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा की हरियाणा के पर्यटक मनदीप अपनी फैमिली के साथ पंगुट से लौट रहे थे। तभी इनका बैग रास्ते में गिर गया।

उन्होंने बताया जब वह जब वह पैंगोट से नैनीताल को आ रहें थे। तभी उन्हें रास्ते में एक बैग पड़ा हुआ मिला बैग में जिसमे 45,000 हजार रुपए का कैमरा समेत कीमती समान था।

उन्होंने पर्यटक को सूचना दी। तत्काल बैग लेकर तल्लीताल चौकी पहुंचे। पुलिस ने पर्यटकों को चौकी पर बुलाया।

उसके बाद पुलिस की मौजूदगी में बैग को पर्यटकों को सोपा। पर्यटक ने अपना बैग पाकर वीरेंद्र सिंह बिष्ट का आभार व्यक्त किया।आज लोगों में भी ईमानदारी जिन्दा हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊँ द्वार महोत्सव-2026 के मंच से SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ की सड़क सुरक्षा को लेकर भावुक अपील; अभिभावकों से नाबालिगों को वाहन न देने का आह्वान, कहा देश के भविष्य बच्चे
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.