दोनों को करीब 40 मीटर तक घसीटते हुए ले गई उत्तराखंड रोडवेज की बस

रूड़की। खटका और नगला इमरती के पास रोडवेज की बस ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया।

बस दोनों को करीब 40 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हालांकि पीछे से आ रहे एसएसपी ने बस को रुकवाया और दोनों दोनों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंगलवार को मंगलौर के आमखेड़ी गांव में हुए खूनी संघर्ष की घटना के बाद शाम के समय एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल मौका मुआयना करने जा रहे थे।

नगला इमरती और खटका के बीच उत्तराखंड रोडवेज की एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो लोगों को चपेट में ले लिया। बस करीब 40 मीटर तक दोनों युवकों को घसीटते हुए ले गई। रोडवेज बस के पीछे ही एसएसपी का काफिला चल रहा था। एसएसपी ने किसी तरह से बस को रुकवाया।

आननफानन पुलिस ने दोनों को बस के नीचे से निकाला। दोनों की मौत हो चुकी थी। उन्हें सिविल अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया और शव मोर्चरी में रखवा दिया।

पुलिस ने दोनों मृतकों की शिनाख्त मंदान (19) और शादाब (17) निवासी गढ़ी संघीपुर लक्सर के रूप में की है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं, एसएसपी प्रबेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर पलटी; एक की मौत, दो गंभीर घायल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.