दिल्ली। नैनीताल बैंक ऑफिसर्स यूनियन और नैनीताल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के संयुक्त प्रतिनिधिगण माननीय सांसद अनिल बलूनी (पौड़ी गढ़वाल,उत्तराखंड) से भाजपा मुख्यालय दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।

संगठन के प्रतिनिधियो ने माननीय सांसद  बलूनी से बातचीत के दौरान नैनीताल बैंक के वर्तमान स्थितियों के बारे में अवगत कराया और बैंक ऑफ बरोदा में विलय सम्बन्धी उचित कार्यवाही के लिए सविनय निवेदन किया।

संगठन द्वारा सौंपे गए ज्ञापन और प्रार्थना पर संज्ञान लेते हुए,  सांसद ने आश्वासन देते हुए कहा कि विलय संबंधी माँग उनकी प्राथमिकता में है और शीघ्र ही वे संबंधित मंत्रालय में इस बाबत वे बातचीत करेंगे।

आगे बात करते हुए  सांसद  ने कहा की भाजपा सरकार कर्मचारियों और बैंक के ग्राहकों के हितों के लिए कटिबद्ध है।

ज्ञात रहे इससे पूर्व जनवरी माह में  सांसद के नेतृत्व में एन०बी०ओ०ए का प्रतिनिधिमंडल नैनीताल बैंक के बैंक ऑफ बरोदा में विलय संबंधित वर्षो लंबी माँग के चलते माननीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जी से उनके कार्यालय में विस्तृत चर्चा की गई थी।

जिसमे की  वित्तमंत्री  द्वारा भी इस दिशा में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। हालांकि चुनाव प्रक्रिया के चलते और आदर्श आचारसंहिता लागू हो जाने के कारण इस दिशा में कार्यवाही लंबित रह गई। 

और अब सरकार के लगातार तीसरे कार्यकाल में वापसी करने के साथ ,संगठन की इस माँग में त्वरित कार्यवाही होने के लिए आशान्वित है।

एन०बी०ओ०ए की ओर से इस प्रतिनिधिमंडल में संगठन से रूपल पांडे, इति मिश्रा, नूपुर दुबे और एन० बी० एस० ए० की ओर से आशा रावत, मणिमाला और अन्य साथीगण मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  2270 नशीले टैबलेट के साथ एमआर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कामयाबी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.