उत्तराखंड। रविवार को राष्ट्रीय रीजनल पार्टी के अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड के नवनिर्माण के लिए एक नए राजनीतिक दल का गठन किया गया है। इस पार्टी का उद्देश्य जनहित की लड़ाई लड़ना है। इस राह में ही यह पार्टी आगामी चुनावों के लिए प्रचार प्रसार करेगी।

पार्टी करेगी लोकसभा चुनाव की तैयारी

शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया की पार्टी प्रथम चरण में नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों को उतारेगी। उसके बाद विभिन्न विश्वविद्यालय में छात्र संघ के इलेक्शन में भी मुख्य रूप से हमारी पार्टी की भूमिका रहने वाली है। वहीं लोकसभा चुनाव की तैयारी भी जल्द हमारी पार्टी शुरू करेगी।

जनहित की लड़ाई लड़ने का किया दावा

राष्ट्रीय रीजनल पार्टी के अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि हमारी पार्टी उत्तराखंड की पांचों विधानसभा सीट में अपने उम्मीदवार उतारेगी।

उन्होंने कहा की पार्टी के नाम से साफ झलकता है कि यह पार्टी राष्ट्रवाद को समर्पित है। ठीक उसी तरह इस पार्टी का उद्देश्य भी प्रदेश की जनता के हितों लिए लड़ाई लड़ना है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, अनियंत्रित होकर पलटी कार; SSP मंजूनाथ टी.सी. पहुंचे घटनास्थल नाबालिग बच्चों को वाहन न देने और यातायात नियमों का पालन करने की SSP ने की अपील, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.