हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल के सबसे ज्यादा छात्र संख्या वाले हल्द्वानी एमबीपीजी महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपने छात्र प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

जिसमें छात्र संघ अध्यक्ष के लिए सूरज सिंह रमोला को प्रत्याशी बनाया गया है जबकि विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए गौरव कांडपाल को अपना प्रत्याशी बनाया गया है और सांस्कृतिक सचिव के लिए दिशा को अपना प्रत्याशी बनाया गया है। 

हालांकि अभी एनएसयूआई ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। शिक्षा मंत्री के अनुसार दो सप्ताह में पूरे राज्य में चुनाव होने हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  धामी सरकार ने पेश किया ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, कुंभ मेले से

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.