नैनीताल में युवकों के गुट ने फ्रेशर पार्टी में आए बी ए फर्स्ट ईयर के छात्र को बुरी तरह से पीट कर घायल किया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। युवकों के गुट ने फ्रेशर पार्टी में आए एक छात्र को बुरी तरह से पीट कर घायल कर दिया। रूसी बाईपास में हो रही पार्टी के दौरान हुई घटना में युवक के सिर, नाख और आंख में गंभीर चोटें आई हैं। घायल के भाई ने पुलिस में नामजद शिकायत पत्र दिया है।

नैनीताल से लगभग 9 किलोमीटर दूर रूसी बाईपास में डी.एस.बी.कॉलेज के छात्रों की एक फ्रेशर पार्टी चल रही थी। पार्टी के बीच रुद्रपुर और आसपास के कुछ असामाजिक तत्वों ने पहुंचकर कहासुनी और फिर मारपीट शुरू कर दी। पार्टी में अन्य छात्रों के साथ विशांक भी एन्जॉय कर रहा था।

रूसी बाईपास में मौजूद दर्जनभर लोगों ने उसपर हमला बोल दिया। हमले में घायल विशांक को नैनीताल के बी.ड़ी.पांडेय अस्पताल लाया गया जहां उसके एक्स-रे और अन्य टैस्ट किये गए।

बताया गया कि विशांक के सिर, नाक और आंख में गंभीर चोटें आई हैं। घायल की दाई आंख में साइंस बोन में 3 जगह फ्रैक्चर पय्या गया है। विशांक डी.एस.बी. कॉलेज में बी.ए.प्रथम वर्ष का छात्र है।

विशांक के भाई ने बताया कि उसे कई लोगों ने मारा जिन्हें चिन्हित कर पुलिस को बता दिया गया है।

घायल के भाई सिद्धार्थ ने पीयूष, प्रियांशु, गौरव, अर्जुन आदि पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत पत्र दिया है।

पुलिस का कहना है कि जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल की ऐतिहासिक रामलीला में कलाकारों की साधना, 14 वर्षों से कुंभकरण का दमदार पाठ कर रहे रक्षित शाह
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.