ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कालाढूंगी क्षेत्रान्तर्गत राजस्व ग्राम गौतिया (कोटाबाग) में समस्त विभागों द्वारा जन समस्याओं का समाधान किये जाने हेतु जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर – नीरज तिवारी 

कालाढूंगी। “सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 04 अक्टूबर 2024 (शुक्रवार) को तहसील कालाढूंगी क्षेत्रान्तर्गत राजस्व ग्राम गौतिया (कोटाबाग) में समस्त विभागों द्वारा जन समस्याओं का समाधान किये जाने हेतु जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनता द्वारा कई समस्याओं से अवगत कराया गया। जिसमें मुख्य रूप से ग्राम गौतिया तहसील कालाढूंगी जिला नैनीताल में मुख्यमार्ग से गाँव तक आने-जाने के लिए सी०सी० मार्ग का निर्माण किया जाना तथा ग्राम के समीप नदी से हो रहे भू-कटाव को नियन्त्रण करने के लिए सुरक्षा दीवार बनाये जाने की बात जनता द्वारा कही गयी।

जिस पर तहसीलदार कालाढूंगी  मनीषा बिष्ट द्वारा सम्बन्धित विभागों को एक सप्ताह के अन्तर्गत आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

उक्त कार्यक्रम के दौरान सभी विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गयी।

इस दौरान राजस्व विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, समाज कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, सिचाई विभाग, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग तथा जिला पंचायत नैनीताल के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 24 अप्रैल 2026

You missed

error: Content is protected !!