ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट जी नेतृत्व में मिष्ठान वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

रिपोर्टर – अजय वर्मा 

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी सम्भाग कार्यालय हल्द्वानी में हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट जी नेतृत्व में मिष्ठान वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

इस अवसर पर नैनीताल ऊधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनने पर और जनता का भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास की आज़ जीत का दिन है।

जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट जी ने कहा जनता को भारतीय जनता पार्टी पर पूर्ण भरोसा है भारतीय जनता पार्टी लगातार जनता का भरोसा जीततीं आयी है हर समय भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता समाज के कामों के लिए अग्रणी रहता है।

इस खुशी के अवसर पर दर्ज़ा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट, नवीन भट्ट,जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष प्रतिभा जोशी, भुवन जोशी,मंडल अध्यक्ष प्रताप रैकवाल, मंडल अध्यक्ष किशोर जोशी, भुवन भट्ट, सुरेश तिवारी, संजीव कुंवर,पनराम, विजय बिष्ट, मधुकर क्षौत्रिय,भरत वल्दिया, भुवन आर्या, संदीप कुकसाल,किशोर रावत आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 4 मार्च 2026
error: Content is protected !!