एसएसपी प्रहलाद मीणा कुशल नेतृत्व में नैनीताल पुलिस लगातार कर रही है अपराधों के खुलासे

जमीनी विवाद के चलते मुखानी थाना क्षेत्र में चचेरे भाई की हत्या कर आरोपी था फरार

एसओजी/ मुखानी पुलिस ने 08 घंटे में अभियुक्त को हत्या में प्रयुक्त तमंचे संग किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। आशु जोशी पुत्र स्व० उमेश चन्द्र जोशी निवासी घूनी न0 1 कठघरिया थाना मुखानी जिला नैनीताल व अंशू जोशी पुत्र स्व० किशोर चन्द्र जोशी निवासी उपरोक्त थाना मुखानी जिला नैनीताल ने थाना मुखानी में एक तहरीर वादिनी कल्पना नैनवाल पत्नी उमेश चन्द्र नैनवाल निवासी ग्राम पूरनपुर नैनवाल लामाचौड़ हल्द्वानी द्वारा हस्ताक्षरित बाबत दिनांक 07.10.2024 की रात्रि लगभग 10.50 बजे कमलुआगांजा रामलीला हल्द्वानी में खुद के पति उमेश नैनवाल की रामलीला देखने के दौरान जमीनी विवाद के चलते दिनेश नैनवाल द्वारा गोली मारकर हत्या कर अपने साथी दीपक बुधानी के साथ भाग जाने सम्बन्धी लाकर दाखिल किया। दाखिला तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में FIR NO. 179/24 U/S 103 (1) BNS बनाम दिनेश नैनवाल व दीपक बुधानी पंजीकृत किया गया।

मामले की संवेदनशीलता के दृष्टिगत SSP NAINITAL श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल पुलिस टीम गठित कर मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।।

एसपी सिटी हल्द्वानी  प्रकाश चन्द्र व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष  विजय मेहता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम अभियुक्त की तलाश में चौकी लामाचौड क्षेत्र में चैकिंग की जा रही थी। 

चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति फार्मग्रिल रेस्ट्रोरेन्ट के पास से आता दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा पुलिस द्वारा दौड़कर पकड़ने पर ज्ञात हुआ कि वह अभियुक्त दिनेश नैनवाल था।

उक्त से पूछताछ करने पर बताया गया कि उसके चाचा हेम चन्द्र नैनवाल की लगभग 18-19 बीघा जमीन पूरनपुर नैनवाल में थी जिनका कोई वारिस नहीं था जिनकी मृत्यु भी लगभग 03-04 महीने पहले हो गयी थी।

जमीन को लेकर मृतक उमेश चन्द्र नैनवाल से विवाद चल रहा था, सभी नैनवाल रिश्तेदारो द्वारा उक्त जमीन को स्कूल या पार्क या किसी सामाजिक संस्था को दान करने पर सहमती जतायी थी।

परन्तु मृतक उमेश नैनवाल द्वारा इसमे आपत्ति जतायी जा रही थी जमीन को लेकर विवाद कर रहा था जिस कारण मैने दिनांक 07/10/24 को कमलवागांजा रामलीलाग्राउण्ड मे गुस्से में आकर गोली मार दी।

अभियुक्त की तलाशी में अभियुक्त से 01 अवैध तमंचा 312 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ अभियुक्त को उसके जुर्म धारा से अवगत कराते हुये दिनांक 08/10/24 को देर रात्रि फार्मग्रिल रेस्ट्रोरेन्ट के पास से हिरासत पुलिस लिया गया। अभियुक्त से बरामद अवैध तमंचा व कारतूस के आधार पर अभियोग मे 3/25 आर्मस एक्ट की बढोत्तरी की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-

दिनेश चन्द्र नैनवाल पुत्र स्व रमेश चन्द्र नैनवाल निवासी पूरनपुर नैनवाल मुखानी जनपद नैनीताल उम्र-51 वर्ष

बरामदगी-1 तमंचा 312 बोर व 01 जिन्दा कारतूस

SSP NAINITAL ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500 रूपये के नगद धनराशि से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी-रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 10 प्रतिष्ठानों की जांच

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.