लालकुआं के मुख्य बाजार स्थित जगदीश होटल के कमरे में हल्द्वानी निवासी युवती का शव मिलने से क्षेत्र में  मचा हड़कंप 

हल्द्वानी। लालकुआं से आ रही दुःखद खबर आ रही है। लालकुआं के मुख्य बाजार स्थित जगदीश होटल के कमरे में हल्द्वानी निवासी युवती का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

उक्त घटना के बाद मौके पर पहुंचे लालकुआं और हल्द्वानी पुलिस के अधिकारियों ने मृत्यु के कारण की छानबीन करने के साथ-साथ फोरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 7 अक्टूबर की प्रातः घर से स्कूटी द्वारा निकाली 30 वर्षीय याशिका पहआ निवासी रामपुर रोड वार्ड नंबर 7 कल प्रातः 11:45 बजे लालकुआं के जगदीश होटल में पहुंची और 107 नंबर कमरा बुक कराया, युवती ने होटल के कर्मियों को बताया कि उसका नवरात्रि का व्रत है उसे डिस्टर्ब ना किया जाए, वह आराम कर रही है, तथा प्रातः दिल्ली को जाएगी।
आज प्रातः होटल कर्मियों द्वारा चाय पिलाने के लिए उक्त कमरे का दरवाजा खटखटाया तो वह नहीं खुला, होटल कर्मी युवती के कमरे का दरवाजा खोलने के प्रयास ही कर रहे थे।

तब तक उसकी लोकेशन देखकर उसके परिजन एवं हल्द्वानी पुलिस मौके पर पहुंच गई, दरवाजा तोड़ने पर कमरे के बाथरूम में उसका शव बरामद हुआ है।

मौके पर पहुंचे लालकुआं कोतवाल डीआर वर्मा ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ लव पांडे और फोरेंसिक टीम के सदस्य भी मौके पर पहुंच चुके थे।

इधर पता चला है कि युवती कल प्रातः तड़के घर से निकली जिसकी ढूंढ खोज परिजनों द्वारा की जा रही थी उन्होंने मामले की सूचना हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदेश को दी, जिसके बाद विधायक सुमित हृदेश ने कोतवाली पुलिस को उक्त युवती का नंबर सर्विलेंस में लगाने के निर्देश दिए।

युवती की मौत पर विधायक सुमित हृदयेश ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इधर युवती की मौत के कारण की जांच कोतवाली पुलिस कर रही है।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर उसकी बहन जीजा जी समेत कई परिजन मौजूद है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नशामुक्त समाज और फिट इंडिया का संदेश लेकर वल्दियाखान में पहली बार मिनी मैराथन, युवाओं ने लगाई दौड़

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.